पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर

शनिवार को पुंछ में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं, कश्मीर में तनाव को देखते हुए आज भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी।

0

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। हर दिन कहीं न कहीं आतंकियों और सेना के जवानों में भिड़ंत हो रही है।  शनिवार को पुंछ में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। वहीं, कश्मीर में तनाव को देखते हुए आज भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  मुखबिरों की मदद से सेना को गुमराह कर रहे हैं आतंकवादी! खबरी खेल रहे हैं 'डबल क्रॉस' का खेल?

इस बीच अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद का आह्वान दो दिनों के लिए बढ़ाकर 18 जुलाई तक कर दिया है। ऐसे में जम्मू से किसी तीर्थयात्रियों को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेताओं ने आयोजित किया बीफ फ़ेस्टिवल, कहा ‘हिन्दुत्व की विचारधारा थोपना चाहती है पार्टी’

अधिकारियों ने पिछले सप्ताह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते कश्मीर के 10 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने कुपवाड़ा, बारामूला, सोपोर, गंदेरबल, राफियाबाद, बांदीपुरा, कुलगाम और पुलवामा समेत कई जगहों पर कर्फ्यू का उल्लंघन किया। कश्मीर में हालात अभी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अब ‘आप’ सांसद भगवंत मान के बयान पर बवाल,सड़कों पर उतरें लोग, पढ़िए क्या कहा था