फ्रांस की महिलाएं सोशल मीडिया पर डाल रहीं अपने बॉडी हेयर्स की तस्वीरें, जानें क्यों?

इस ट्रेंड की शुरुआत फ्रांस की एक महिला Adéle Labo ने अपने बॉडी हेयर्स वाली तस्वीर डालकर की थी। Adéle ने बाकी महिलाओं से भी ऐसी तस्वीर डालने की गुजारिश की। इसके पीछे उनका मकसद लोगों को यह बताना था कि पुरुषों की तरह महिलाओं के शरीर पर आने वाले बॉडी हेयर्स में कुछ भी अजीब नहीं है।

0

फ्रांस की महिलाओं ने औरतों के बॉडी हेयर्स को लेकर लोगों की सोच के खिलाफ एक मुहिम शुरू की है। यह महिलाएं सोशल मीडिया पर इस मुहिम के जरिए खूबसूरती शब्द को एक अलग ही अर्थ दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये महिलाएं #Princesseshavehair या #lesprincessesontdespoils हैशटैग के साथ ऐसी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, जिसमें उनके बॉडी हेयर साफ दिखाई दे रहे हों।

इस ट्रेंड की शुरुआत फ्रांस की एक महिला Adéle Labo ने अपने बॉडी हेयर्स वाली तस्वीर डालकर की थी। Adéle ने बाकी महिलाओं से भी ऐसी तस्वीर डालने की गुजारिश की। इसके पीछे उनका मकसद लोगों को यह बताना था कि पुरुषों की तरह महिलाओं के शरीर पर आने वाले बॉडी हेयर्स में कुछ भी अजीब नहीं है और इसके साथ भी वो खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं।

पुराने समय से ही महिलाओं पर एकदम साफ और बिना बालों की स्किन रखने के लिए दबाव बनाया जाता है। इस तरह के कुछ नियम बनाकर महिलाओं की खूबसूरती को एक दायरे में कैद कर दिया गया है। अगर कोई महिला खूबसूरत दिखना चाहती है तो उसे इन नियमों पर खरा उतरना ही होगा। इस काम को बढ़ावा देने में विज्ञापन क्षेत्र का भी बराबर योगदान रहा है।

सोशल मीडिया पर जारी इस अभियान में लगभग 25 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस मुद्दे को पूरी दुनिया में फैलाया। इससे पहले एक भारतीय महिला ने भी इसी मुद्दे को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी। जिसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया था।

इसे भी पढ़िए :  प्रसाद हो गया मॉडर्न, इस मंदिर में भगवान को चढ़ाई जाती है 'चॉकलेट'