सावधान: रिलायंस जियो के नाम से आया यह मैसेज आपको मुश्किल में डाल सकता है

0
जिओ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या आपको Reliance Jio की तरफ से डेली डाउनलोड लिमिट बढ़ने का कोई मेसेज मिला है? सावधान रहें, यह मेसेज न सिर्फ फर्जी है, साइबर क्रिमिनल इसके जरिए आपका पर्सनल डेटा भी चुरा सकते हैं।

इन दिनों फेसबुक और वॉट्सऐप पर एक मेसेज शेयर किया जा रहा है, जिसमें रिलायंस जियो यूजर्स को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करके पर उनकी डेली डेटी लिमिट 1 जीबी से बढ़कर 10 जीबी हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल का जियो पर जवाबी हमला, 'तकनीकी खामियां हैं कॉल ड्रॉप की वजह'

लिंक पर क्लिक करें तो वहां पर फोन नंबर, ईमेल अड्रेस और कुछ अन्य जानकारियां भरनी होती हैं। जब यूजर सारी जानकारियां भर देता है, उसके बाद कहा जाता है- Share this with your WhatsApp Groups so they can also Upgarde Jio Service. कई बार ऐसा मेसेज भी आता है कि आपके इस सर्विस को अपग्रेड करने के लिए 10 वॉट्सऐप ग्रुप्स या फ्रेंड्स को भेजना होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत में लॉन्च हुआ Nokia 3, Nokia 6, Nokia 5, जानें इनके फीचर्स और कीमत,

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse