इराक फिर आईएसआईएस के आतंकी हमलों से दहला, दो हमलों में 46 व्यक्ति मारे गए

0
आईएसआईएस आत्मघाती हमला इराक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: इराक में आज हुए विभिन्न हमलों में कम से कम 46 व्यक्ति मारे गए। इसमें एक आत्मघाती हमला भी शामिल है जिसकी जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली और जो हाल के महीनों में बगदाद में होने वाला भीषण हमला है।
यह हिंसा तब हुई है जब इराकी बल मोसुल को फिर से कब्जे में लेने की तैयारी कर रहे हैं। मोसुल देश में आईएसआईएस के नियंत्रण वाला आखिरी शहर है।

इसे भी पढ़िए :  उरी आतंकी हमला पर दिग्विजय ने साधा NDA सरकार पर निशाना

अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी बगदाद के शिया बहुल शाब इलाके में उस स्थान पर हमला किया जहां लोग एक जनाजे के लिए एकत्रित हुए थे। इस हमले में कम से कम 34 व्यक्ति मारे गए और कम से कम 36 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  बुरहान वानी की बरसी: सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

इस्लामिक स्टेट ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही आतंकवादियों ने आज उत्तरी बगदाद के दो क्षेत्रों पर हमला किया जिसमें 12 व्यक्ति मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  पीएम के 15 अगस्त के भाषण पर ISIS की नजर, लाल किले पर हमले की साजिश!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse