बुरहान वानी की बरसी: सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान घायल

0
सेना

जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में शनिवार (8 जुलाई) की सुबह आतंकियों ने सेना पर हमला किया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हमला बांदीपुरा के हाजिन इलाके में हुआ। इस हमले में तीन जवान घायल हुए हैं। अटैक के बाद आतंकियों की तलाश में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, एलओसी से सटे पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह ही सीजफायर का उल्लघन किया। आज ही के दिन हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 213 तक पहुंची

जिसके चलते घाटी में सुरक्षा चौकसी और बढ़ा दी गई है। हालात को देखते हुए किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए घाटी में 20 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। अमरनाथ यात्रा को गए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अलगाववादियों और आतंकी संगठनों ने इस दिन कार्यक्रम के आयोजन का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरु होने जा रहा है 'हमसफर' का सफर, जाने क्या है खास

Source: Navbharat Times