‘मिस्टर इंडिया’ का सिक्वल बनाने की तैयारी, लेकिन ‘मोगम्बो’ कहां से आएगा ?

0
'मिस्टर इंडिया'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीटाउन में नई खबर है कि ‘मिस्टर इंडिया’ के सिक्वल में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ दिखेंगे। पर सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि ‘मिस्टर इंडिया’ का सिक्वल तो बनाओगे पर ‘मोगैंबो’ कहां से लाओगे? अब इसे बताने की शायद जरूरत नहीं कि ‘मिस्टर इंडिया’ में खलनायक (मोगैंबो) की भूमिका अमरीश पुरी ने निभाई थी, जो बॉलिवुड में अमर है। दरअसल ‘मिस्टर इंडिया’ के सिक्वल बनाने की खबर तब सामने आई जब बोनी कपूर इसमें इंट्रेस्टेड दिखाई दिए। ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी ने जो गदर मचाया था उसे याद करें तो जाहिर तौर पर इस खबर पर चर्चा होनी ही थी। अब नया रूमर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन के बारे में है।

इसे भी पढ़िए :  कबीर खान ने कहा सलमान और मैं एक-दूसरे का सम्मान करते हैं

कहा जा रहा है कि अनिल कपूर इस सिक्वल में अपने बेटे के साथ नजर आ सकते हैं। हर्षवर्धन की एक मूवी ‘मिर्जया’ हाल में ही रिलीज हुई है। खबर है कि हर्षवर्धन इस सिक्वल में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। अनिल कपूर सिक्वल में भी हर्षवर्धन के पिता का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
अगले पेज पर पढ़िए – कौन कर सकतता है अमरीश पुरी की बराबरी

इसे भी पढ़िए :  फिल्म निर्माताओं के संगठन IMPPA ने पाक कलाकारों पर लगाया प्रतिबंध
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse