उत्तरप्रदेश में नौकरियों की बाढ़, पतंजलि और सैमसंग एक लाख युवाओं को देंगे रोजगार

0
पतंजलि
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश सरकार ने सैमसंग कंपनी और पतंजलि ग्रुप को प्रदेश में उद्योग लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बाबा रामदेव का पतंजलि और दक्षिण कोरिया की सैमसंग कंपनी यूपी में अपने उद्योग लगाकर एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। यूपी कैबिनेट ने पतंजलि ग्रुप और सैमसंग के निवेश प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने दोनों कंपनियों को उद्योग नीति के तहत जमीन और तमाम सुविधाएं देने का भी फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक का अलर्ट: जांच-परख कर ही लें 500 और 1000 के नोट, नकली नोटों का चल रहा है खेल

आपको बता दें कि सैमसंग यूपी में 1970 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। सैमसंग ‘मेक इन यूपी’, ‘मेक फ़ॉर इंडिया’, ‘मेक फ़ॉर था वर्ल्ड’ के स्लोगन के साथ यूपी में निवेश करेगा। जबकि पतंजलि ग्रुप यमुना एक्सप्रेस वे और झांसी में अपनी यूनिट लगाएगा।

baba

क्या है सैमसंग का प्रोजेक्ट ?

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सैमसंग ने देश और दुनिया में बहुत काम किया है। सैमसंग कम्पनी ने यूपी को समझा और आगे बढ़े। प्रदेश में फ्रिज और टीवी के प्रोडक्शन से ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में दो स्मार्टफोन रखने का फैशन है। यूपी में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। कैबिनेट में हुए फैसले के अनुसार यूपी सरकार सैमसंग कंपनी को नोएडा में जमीन देगी जिस पर वह अपने उद्योग का विस्तार करेगी। वहां मोबाइल और टीवी बनाएगी। सीएम ने कहा कि सैमसंग के बाद बाद बाबा रामदेव भी यूपी में बड़ा निवेश करने वाले हैं। सरकार इनको भी जमीन देगी। सैमसंग कंपनी नोएडा में अपने प्लांट का विस्तार करेगी।

इसे भी पढ़िए :  फिर गूंजा "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा

akhi

 

अगले स्लाइड में पढ़िए – क्या है पतंजलि का मास्टर प्लान ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse