सउदी अरब के शहजादे को मौत की सजा

0
पाक

रियाद :एएफपी: सउदी अरब ने आज हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी । यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें ‘हाउस ऑफ सउद’ के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है। देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई । अल-कबीर पर सउदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था ।

इसे भी पढ़िए :  हैरान करने वाली ख़बर! आतंकी संगठन ISIS ने बुर्का पर लगाया बैन, जानें क्या है वजह

मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई। अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई ।

इसे भी पढ़िए :  सिंधु जल संधि के मसले पर विश्व बैंक की शरण में पहुंचा पाक