मुंबई हवाई अड्डे के पास दिखा ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी

0
पाक

मुंबई:भाषा: एक निजी विमानन कंपनी के पायलट ने सूचना दी कि उन्होंने मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय एक ड्रोन को देखा। इसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की देहरादून से आ रही उड़ान संख्या 6ई.755 के पायलट आशीष रंजन ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने शाम में करीब साढे सात बजे मुंबई हवाई अड्डे (छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम) पर उतरते समय कुर्ला की ओर करीब 100 मीटर नीचे एक ड्रोन देखा।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में जेबकतरने के मामले में महिलाएं सबसे आगे, 91% पॉकेटमारी में औरतें पकड़ी गई

पायलट ने इसकी सूचना एरिया ट्रैफिक कंट्रोलर को दी जिसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सूचना आईबी, आतंकवाद निरोधक दस्ता सहित विभिन्न एजेंसियों को दी गयी।

इसे भी पढ़िए :  दही हांडी कार्यक्रम को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला