संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा

0
नोटबंदी
फाइल फोटो

दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 16 नवंबर से शुरू होगा और यह एक माह तक चलेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा ।

इसे भी पढ़िए :  अरुणाचल में सत्ता फिर बीजेपी के पास, सीएम खांड़ू समेत 33 विधायकों से भाजपा का दामन थामा

अभी तक आमतौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होता रहा है और प्राय: क्रिसमस के पूर्व तक चलता है। किन्तु इस साल इसे थोड़ा पहले आहूत किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर इस टिप्पणी के लिए केजरीवाल को हो सकती है 2 साल की सजा, अरेस्ट वारंट जारी

बताया जाता है कि सरकार अगले साल से बजट सत्र को फरवरी के अंतिम सप्ताह के बजाय कुछ पहले ही बुलाने पर विचार कर रही है। संभवत: इसी क्रम में शीतकालीन को भी थोड़ा पहले बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा हमले में घायल CRPF जवान शेर मोहम्मद की मां ने कहा- मुझे अपने बेटे पर गर्व है।