‘पाकिस्तान का पर्दाफाश करने में सफल रही है मोदी सरकार’

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार(20 अक्टूबर) को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार पाकिस्तान का पर्दाफाश करने में ‘‘सफल’’ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी ‘‘इरादों, चुनौतियों और षड्यंत्रों’’ को विफल किया जाएगा।

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास तथा संघषर्विराम के उल्लंघन की संख्या बढ़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सेना, सुरक्षा बलों और भारत में किसी भी संभावित घटना से निपटने की क्षमता है और हम ऐसी स्थितियों से दो-चार हो रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  कैप्टन ने दी पंजाब में एसपीजी गठन की मंजूरी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘पाकिस्तान के आतंकवाद के घृणित मंसूबों का ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में भी पर्दाफाश हो रहा है। मोदी सरकार पाकिस्तान का पर्दाफाश करने में सफल रही है।’’

कश्मीर के बारामुला से सुरक्षा बलों द्वारा चीनी झंडे बरामद किए जाने के मामले में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘इस विषय पर ज्यादा ध्यान दिए बगैर, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमें अपने सुरक्षा प्रतिष्ठानों में विश्वास रखना चाहिए और हम इरादों, चुनौतियों और षड्यंत्रों को विफल करने में सफल रहेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी अलगाववादियों को पाकिस्तान से खतरा: जितेंद्र सिंह

यह पूछने पर कि कश्मीर घाटी में राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर देना राज्य सरकार के लिए उचित होगा। लेकिन जैसी कार्रवाई की गयी है, हम उससे संतुष्ट हैं और विश्वास है कि राज्य सरकार ऐसी गतिविधियों में शामिल और कश्मीर घाटी में दिक्कतें पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  जन धन योजना पर मोदी सरकार राष्ट्र को मूर्ख बना रही है: कांग्रेस

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल कर्मचारियों को बर्खास्त करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ‘‘यह प्रोत्साहन देने वाला कदम है और हम आशा करते हैं कि इससे सिविल सोसायटी और सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ेगा।’’

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse