संसद का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा

0
नोटबंदी
फाइल फोटो

दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 16 नवंबर से शुरू होगा और यह एक माह तक चलेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय के प्राप्त जानकारी के अनुसार, संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान कुल 22 बैठकें होंगी। शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर तक चलेगा ।

इसे भी पढ़िए :  ICAI की चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को चेतावनी- नोटबंदी के खिलाफ न दें कोई राय

अभी तक आमतौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होता रहा है और प्राय: क्रिसमस के पूर्व तक चलता है। किन्तु इस साल इसे थोड़ा पहले आहूत किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां आज लोकसभा में लाएंगी स्थगन प्रस्ताव

बताया जाता है कि सरकार अगले साल से बजट सत्र को फरवरी के अंतिम सप्ताह के बजाय कुछ पहले ही बुलाने पर विचार कर रही है। संभवत: इसी क्रम में शीतकालीन को भी थोड़ा पहले बुलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस उप्र में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: राहुल