आर्म्स डीलर ने हनीट्रैप के जरिए वरुण गांधी को किया ब्लैकमेल!

0
वरुण गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा के खिलाफ जांच में विसलब्लोअर की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी शख्स सी एडमंड्स एलन ने एक सनसनीखेज दावा किया है। एलन ने पीएमओ को लेटर लिखकर कहा है कि वर्मा ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी को फांसने के लिए हनीट्रैप का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर लगी मुहर, 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

16 सितंबर को पीएमओ को भेजे गए लेटर में एलन ने आरोप लगाया है कि वर्मा बीजेपी सांसद को ब्लैकमेल कर रहे हैं। एलन ने अपनी बात साबित करने के लिए दर्जनों फोटोग्राफ और सीडी भी पीएमओ को भेजी है।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रा के दौरान भी पाकिस्तान से जारी है घुसपैठ: बीएसएफ़ डीजी

पीएमओ ने इस विषय में इकनॉमिक टाइम्स की ओर से भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। वहीं, वरुण गांधी ने कहा कि आरोप हास्यास्पद हैं इसलिए वे इस पर कमेंट नहीं करेंगे। एलन ने ईटी को बताया कि वह इस मामले में जांच चाहते हैं। एलन के मुताबिक, उन्होंने पीएम को इसलिए लेटर लिखा क्योंकि वह ‘मैन ऑफ एक्शन’ हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता वरुण गांधी ने बोले ऐसे बोल, खुल गई मोदी सरकार की पोल!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse