बीजेपी नेता वरुण गांधी ने बोले ऐसे बोल, खुल गई मोदी सरकार की पोल!

0
वरुण गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सात में से चार चरणों में प्रचार पूरा हो चुका है लेकिन पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी कहीं सभा करते नजर नहीं आए। मंगलवार को इंदौर में वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन वहां उन्होंने जो भाषण दिया उसने खुद मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। वरुण ने हर उस मुद्दे पर बात की जो मोदी सरकार के लिए कमजोर नस मानी जाती है। वरुण इंदौर के एक स्कूल में ‘विचार नए भारत का’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग का सख्त आदेश, अगर ज्योतिषों ने की चुनावी नतीजों की भविष्यवाणी तो खैर नहीं

वरुण बोले- पिछले साल हैदराबाद में दलित पीएचडी छात्र रोहित वेमुला ने अपनी जान दे दी। जब मैंने उसकी चिट्ठी पढ़ी, तो मुझे रोना आ गया। इस चिट्ठी में उसने कहा कि मैं अपनी जान इसलिए दे रहा हूं कि मैंने इस रूप में जन्म लेने का पाप किया है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सांसद ने एयरपोर्ट पर दिखाई दबंगई, बस में अकेले बैठकर फ्लाइट तक पहुंचे, हुआ बवाल

बीजेपी के युवा सांसद ने अल्पसंख्यकों की दुश्वारियों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि देश की आबादी में 17.18 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं, लेकिन इनमें से केवल चार फीसदी लोग उच्च शिक्षा हासिल कर पाते हैं। हमें इन समस्याओं को हल करना है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन : अगर बीजेपी जीती तो मुरली मनोहर जोशी बन सकते हैं मुख्यमंत्री
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse