सऊदी अरब के शहज़ादे को मिली सज़ा-ए-मौत

0
सऊदी अरब

सऊदी अरब के कड़े कानूनों को तो सभी जानते हैं, नियम कानून का उल्लंघन करने वालों को वहां बकशा नहीं जाता है। और ये नियम हर किसी पर लागू होते हैं।

सऊदी अरब ने हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी। यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें ‘हाउस ऑफ सऊद’ के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में गुलाम के रूप में बेचा गया भारतीय इंजीनियर, बहन ने सुषमा स्वराज से लगाई भाई को वापस लाने की गुहार

देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई। अल-कबीर पर सऊदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।

इसे भी पढ़िए :  9/11 के कानून पर सउदी ने अमेरिका को चेताया, कहा इसका परिणाम विनाशकारी होगा

मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई। अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई।

इसे भी पढ़िए :  राजकुमार के शाही ठाठ ! सऊदी के राजकुमार ने 80 बाजों के लिए प्लेन में बुक कराईं सीटें, देखें वीडियो