स्वदेश लौटने लगे सऊदी अरब में फंसे बेरोजगार भारतीय   

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। सऊदी अरब के साद समूह से जुड़े रहे बेरोजगार भारतीय कामगारों का स्वदेश लौटना गुरुवार(20 अक्टूबर) से आरंभ हो गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के काम की निगरानी के लिए खुद सऊदी अरब में हैं। इन बेरोजगार भारतीय नागरिकों की कुछ हजार है।

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘साद समूह में काम करने वाले भारतीय कामगार आज से स्वदेश लौटना शुरू करेंगे। मेरे सहयोगी वीके सिंह इस काम को पूरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास वहां बेहतरीन काम कर रहा है।’’

नौकरी चले जाने से ये भारतीय नागरिक काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तथा कई लोगों के पास खाने के लिए मुश्किल पैदा हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने दखल दिया। इनमें से कुछ भारतीय पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब ने फिर से यमन पर बमबारी शुरू किया, बमबारी में 14 लोगों की मौत