दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की पैरवी की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की पैरवी करते हुए शनिवार(22 अक्टूबर) को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों ओर के कलाकारों को सीमापार की फिल्मों में काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आंतकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किए 4 दहशतगर्द

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की 199वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने के लिए समान नागरिक संहिता के प्रावधान का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु समझौते पर विश्व बैंक के फैसले से भारत नाराज़, जताई आपत्ति

उन्होंने कहा कि सहमति बनने तक समान नागरिक संहिता नहीं लागू की जानी चाहिए। तीन तलाक के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि सरकार को मुसलमानों के पर्सनल लॉ में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन समुदाय के लोगों को बातचीत के जरिए महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद क्या बोली नवाज शरीफ की बेटी, पढ़िए जरूर