अमेरिका ने फिर पाक को चेताया- आतकिंयों के खिलाफ करो कार्रवाई वरना हम खुद लेंगे एक्शन

0
आतंकवाद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका ने आतंकवाद पर एक बार फिर से पाकिस्तान पर निशाना साधा है। अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो अकेले ही इन आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से आया खौफ का पैगाम, गुब्बारों पर लिखकर भेजा 'बदला लेंगे'

अमेरिका के एक्टिंग अंडर सेक्रेटरी एडम जुबीन ने कहा, ‘समस्या ये है कि पाकिस्तानी सरकार के अंदर कुछ फोर्सेस हैं। खासतौर पर पाकिस्तान की इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई), जो पाकिस्तान में सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ एक जैसी कार्रवाई नहीं करती।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए, भारत अब तोड़ेगा हवाई संपर्क

जुबीन ने आगे कहा, ‘हम पाकिस्तानी में अपने साथियों से आग्रह करते हैं कि वो अपने देश में चल रहे सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करें। हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बात में कोई शंका नहीं है कि अगर हम आतंक के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं तो दूसरी तरफ अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका अकेले इन नेटवर्कों को तबाह करने में नहीं झिझकेगा।’

इसे भी पढ़िए :  मनमोहन सिंह का मोदी पर हमला, कहा: नोटबंदी मोदी सरकार के खात्मे की शुरूआत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse