अखिलेश बोले- जो मेरे वश में नहीं उसकी चिंता नहीं, फोकस चुनावों पर

0
अखिलेश यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अखिलेश यादव के समर्थक उनके घर पर जमा हैं। जमकर नारेबाजी हो रही है। यूपी के सीएम अखिलेश ने न्यूज चैलन आजतक से बातचीत में कहा है कि वे अभी चुनावों पर फोकस कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि मैं जल्द ही चुनाव की तैयारियां शुरू करूंगा। अखिलेश ने कहा कि उनके लिए उत्तर प्रदेश का हित सर्वोपरी है और जो बातें उनके वश में नहीं हैं उसकी उन्हें चिंता नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बेटा करेगा राज, बेचारा बाप जंगल को जाएगा…

मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया था कि अमर सिंह पार्टी में बने रहेंगे और शिवपाल यादव से उनका अगाध प्रेम है। साथ ही यूपी की सत्ता संभालने के मुद्दे पर भी मुलायम ने कहा था कि फिलहाल सीएम अखिलेश ही बनें रहेंगे और चुनाव बाद विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होगा।

इसे भी पढ़िए :  तो क्या अभी मुख्यमंत्री की ट्रेनिंग ले रहे हैं अखिलेश यादव?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse