हैवानियत पर उतरा पाक, शहीद जवान के शव के साथ की बर्बरता  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। एक बर्बर घटना में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में नियंत्रण रेखा पार की और एक भारतीय जवान की हत्या कर और उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद में एयरफोर्स का चेतक हेलिकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बची पायलट की जान

घटना में एक हमलावार मारा गया है, जिसके बारे में भारतीय सेना ने कहा कि उचित जवाब दिया जाएगा। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार(28 अक्टूबर) की शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़िए :  लीक स्कॉर्पीन दस्तावेज में शस्त्र तकनीक की जानकारी नहीं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं: पर्रिकर

शहीद के शव के साथ आतंकवादियों ने बर्बरता की और फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की तख्तापलट की कोशिश में पूर्व वायुसेना चीफ का हाथ

उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठनों में बर्बरता की कितनी पैठ है। उन्होंने कहा कि घटना का उचित जवाब दिया जाएगा।