हैवानियत पर उतरा पाक, शहीद जवान के शव के साथ की बर्बरता  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। एक बर्बर घटना में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में नियंत्रण रेखा पार की और एक भारतीय जवान की हत्या कर और उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  लोगों को पीएम मोदी के मन की बात नहीं आई पसंद, ट्विटर पर ऐसे दिखाई नाराजगी

घटना में एक हमलावार मारा गया है, जिसके बारे में भारतीय सेना ने कहा कि उचित जवाब दिया जाएगा। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार(28 अक्टूबर) की शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़िए :  अगर आर्टिकल 35ए से छेड़खानी हुई तो कश्मीर में ऐसा जनविद्रोह देखने को मिलेगा : फारुख अब्दुल्ला

शहीद के शव के साथ आतंकवादियों ने बर्बरता की और फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  J&K: मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हुए 2000 के नए नोट, सुरक्षा एजेंसियां हैरान

उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठनों में बर्बरता की कितनी पैठ है। उन्होंने कहा कि घटना का उचित जवाब दिया जाएगा।