बांग्लादेश: ईशनिंदा की अफवाह के बाद हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमला

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। फेसबुक पर इस्लाम के प्रति कथित रूप से असम्मान प्रदर्शित करने वाले पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में बेहद आक्रोश दिखा और मुस्लिम बहुल देश के मध्य इलाकों में कम-से-कम 15 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद अधिकारियों को सोमवार(31 अक्टूबर) को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्राह्मणबाड़िया जिले के नासिरनगर में कल मंदिरों में तोड़फोड़ की गयी और 100 हिंदू मकानों में लूटपाट भी की गयी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल है। कुछ घंटों तक अव्यवस्था की स्थिति के बाद हबीबगंज के माधबपुर में भी दो मंदिरों पर हमला किया गया।

इसे भी पढ़िए :  25 साल पहले दिवाली पर 470 क्विंटल GOLD था गिरवी, आज इससे 12 गुना ज्यादा का रिजर्व भंडार

पुलिस के मुताबिक इन घटनाओं में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है, लेकिन कछ मंदिरों के पुजारियों को हल्की चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में हो रहे विकास पर क्षेत्रीय सम्मेलन से हटा भारत, ईरान और बांग्लादेश ने भी किया किनारा

ब्राह्मणबरहिया के पुलिस अधीक्षक मीजानुर रहमान ने बताया कि ‘‘इन मंदिरों के अधिकारियों द्वारा मामले दर्ज कराये जाने के बाद हम लोगों ने इन मामलों में सीधे संर्पक को देखते हुए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

इसे भी पढ़िए :  NSG में इंडिया को मिलेगी एंट्री, पर पाकिस्तान रह जाएगा बाहर

रहमान ने बताया कि एक हिंदू युवक ने कथित रूप से एक ईशनिंदा वाली सामग्री फेसबुक पर डाल दी थी, जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हो गयी। अशांति फैलाने को लेकर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।