किचन का बिगड़ा बजट, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 38.50 रुपये महंगा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर आपकी रसोई को तगड़ा झटका दिया है। कंपनियों ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में लगभग 2 रुपए और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 38.5 रुपए का इजाफा कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जारी है हिंसा, अब तक 1500 पुलिसकर्मी जख्मी

यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) ने सोमवार(31 अक्टूबर) को दी है। आपको बता दें कि बढ़ी हुई दरें मंगलवार से लागू होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए दिल्ली के लोगों को 529 रुपये चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़िए :  UK की लिस्ट में दाऊद, पाक के 3 पतों और 21 उपनामों का जिक्र

इसी तरह से सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब दिल्ली में 430.64 रुपये चुकाने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो पिछले दो महीने में चार बार महंगी हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के अरवानी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर