15 मंदिरों में तोड़फोड़, 100 हिंदू घरों में लूटपाट, दहशत का माहौल

0
15 मंदिरों
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

ढाका : फेसबुक पर इस्लाम के प्रति कथित रूप से असम्मान प्रदर्शित करने वाले एक पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में बेहद आक्रोश दिखा। मुस्लिम बहुल देश के मध्य इलाकों में कम-से-कम 15 मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। कट्टरपंथियों के उत्पात के बाद अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल है।

पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार ब्राह्मणबाडिया जिले के नासिरनगर में रविवार को मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और हिंदुओं के 100 से ज्यादा मकानों में लूटपाट भी की गई। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल है। कुछ घंटों तक अव्यवस्था की स्थिति के बाद हबीबगंज के माधबपुर में भी दो मंदिरों पर हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक इन घटनाओं में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है लेकिन कुछ मंदिरों के पुजारियों को हल्की चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़िए :  92 साल के इस आदमी ने की है 107 शादियां, जानिए क्यों

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ब्राह्मणबरहिया के पुलिस अधीक्षक मीजानुर रहमान ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘इन मंदिरों के अधिकारियों द्वारा मामले दर्ज कराए जाने के बाद हम लोगों ने इन मामलों में सीधे संर्पक को देखते हुए अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।’ रहमान ने बताया कि एक हिंदू युवक ने कथित रूप से एक ईशनिंदा वाली सामग्री फेसबुक पर डाल दी थी, जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हो गई। अशांति फैलाने को लेकर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अब श्रीलंका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा: सीमापार आतंकवाद नहीं चल सकता है