आतंक के आका बगदादी का अंत नजदीक, इराकी सेनाओं ने ISIS के सरगना को चारों तरफ से घेरा

0
अल बगदादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का सरगना अबु बकर अल बगदादी को इराकी सेनाओं ने मोसुल में चारों तरफ से घेर लिया है। उसके किसी भी वक्त पकड़ा जा सकता है। बगदादी के गढ़ मोसुल में इराकी और कुर्दिश सेना बगदादी के आतंकियों को चुन चुन कर मार रही है। इराकी सेना ने मोसुल में बगदादी के पांव उखाड़ने शुरु कर दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  रायसीना डायलॉग में बोले पीएम मोदी- भारत अकेले शांति के रास्ते पर नहीं चल सकता

बगदादी और उसके संगठन आईएसआईएस की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। जिस इराक से बगदादी और आईएस ने सिर उठाया था उसी इराक में उसकी और आईएस की कब्र खोदने की तैयारी कर ली गई है। इराक में इस्लामिक स्टेट के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने के लिए अब तक की सबसे बड़ी जंग मोसुल में शुरु हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  'कश्मीर में छह महीने में आतंकी संगठनों में शामिल हुए 50 युवा'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse