UN की परामर्श समिति के लिए चुने गए भारतीय अधिकारी

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। एक और भारतीय अधिकारी संयुक्त राष्ट्र की परामर्श समिति में सर्वसम्मति से चुन लिए गए। यह परामर्श समिति विश्व निकाय के बजट और प्रबंधन प्रयासों की जांच में मदद करती है। इससे एक दिन पहले भारतीय वकील अनिरुद्ध राजपूत अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य चुने गए।

इसे भी पढ़िए :  हज के लिए 20 लाख लोग पहुंचे सउदी अरब, ईरान ने नहीं भेजे एक भी नागरिक

संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थायी मिशन में शुक्रवार(4 नवंबर) प्रथम महेश कुमार को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्नों के मामले की परामर्श समिति (एसीएबीक्यू) के लिए उनको सदस्य चुना गया है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद से मुकाबले में भारत को भूमिका निभानी है: असद

यह समिति महासभा की पंचम समिति की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पंचम समिति प्रशासनिक एवं बजट संबंधी मुद्दों को देखती है, संगठन के बजट और कई प्रबंधन कदमों की छानबीन करती है।

इसे भी पढ़िए :  यह हैवान पहले करता था रेप फिर कर देता था मर्डर, 100 से ज्यादा महिलाएं बन चुकी हैं इसका शिकार

कुमार जापान के ताकेशी अकामत्सू और चीन के ये सुएनोंग के साथ चुने गए हैं। ये तीनों सदस्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुने गए हैं। इनका तीन साल का कार्यकाल जनवरी, 2017 से आरंभ होगा।