UN की परामर्श समिति के लिए चुने गए भारतीय अधिकारी

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। एक और भारतीय अधिकारी संयुक्त राष्ट्र की परामर्श समिति में सर्वसम्मति से चुन लिए गए। यह परामर्श समिति विश्व निकाय के बजट और प्रबंधन प्रयासों की जांच में मदद करती है। इससे एक दिन पहले भारतीय वकील अनिरुद्ध राजपूत अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग के सदस्य चुने गए।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: हार गईं हिलेरी, ट्रंप बने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति

संयुक्त राष्ट्र के भारत के स्थायी मिशन में शुक्रवार(4 नवंबर) प्रथम महेश कुमार को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्नों के मामले की परामर्श समिति (एसीएबीक्यू) के लिए उनको सदस्य चुना गया है।

इसे भी पढ़िए :  धर्म के नाम पर अमेरिकी एयरलाइन में पाकिस्तानी धर्मगुरुओं ने किया महिला से भेदभाव!

यह समिति महासभा की पंचम समिति की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पंचम समिति प्रशासनिक एवं बजट संबंधी मुद्दों को देखती है, संगठन के बजट और कई प्रबंधन कदमों की छानबीन करती है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ की नई चाल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाएंगे कश्मीर का मुद्दा

कुमार जापान के ताकेशी अकामत्सू और चीन के ये सुएनोंग के साथ चुने गए हैं। ये तीनों सदस्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुने गए हैं। इनका तीन साल का कार्यकाल जनवरी, 2017 से आरंभ होगा।