बांग्लादेश: हिंदुओं पर फिर से हमला, घरों और मंदिरों में तोड़फोड़

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले जारी हैं। ताजा हमले की घटना में ब्राह्मण बारिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने हिंदुओं के छह घर जला दिए और दो मंदिरों में तोड़फोड़ की। कुछ दिनों पहले भी अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया गया था।

एक फेसबुक पोस्ट में इस्लाम धर्म के संदर्भ में आपत्तिजनक बातें कहे जाने के बाद कम से कम 15 मंदिरों और 20 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार अज्ञात उपद्रवियों का दल इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है और तुरंत मौके से फरार हो जाता है।

इसे भी पढ़िए :  कैंजस अटैक: भारतीय नागरिक की जान बचाने वाले अमेरिकी को इंडियंस करेंगे सम्मानित

इस तरह की घटनाओं के बाद कई हिंदू परिवारों ने अपने घर छोड़ पलायन को मजबूर हैं और अन्य इलाकों में शरण ली है। इन घटनाओं से नसीरनगर इलाके में तनाव पैदा हो गया है। 30 अक्टूबर को दीपावली वाले दिन हुए कई हमलों के सिलसिले में पुलिस ने शक के आधार पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी 11 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  देखिए वीडियो : CCTV कैमरे में कैद हुआ पाकिस्तान का बम धमाका

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजधानी ढाका में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करके हिंदुओं पर हो रहे हमलों के साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इन प्रदर्शनों में कुछ मुस्लिमों ने भी हिस्सा लिया। कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नेशनल प्रेस क्लब ने भी हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  कोयला खदान में भरा बाढ़ का पानी, बमुश्किल बची मजदूरों की जान