जी मीडिया के मालिक सुभाष चंद्रा बोले- एनडीटीवी पर बैन सही, लगे आजीवन प्रतिबंध

0
एनडीटीवी इंडिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एनडीटीवी इंडिया के प्रसारण पर 24 घंटे की रोक लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। सरकार जहां इस फैसले को सही ठहरा रही है वहीं अब मीडिया भी इसपर बंटा नजर आ रहा है। राज्य सभा सांसद और जी मीडिया ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने चैनल पर लगे प्रतिबंध को सही ठहराया है। सुभाष चंद्रा ने एक के बाद एक ट्वीट कर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए 24 घंटे के प्रतिबंध को सही ठहराया।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश से 5 संदिग्ध आतंकवादी भारत की सीमा में घुसे

उन्होंने ट्वीट किया कि एनडीटीवी इंडिया पर एकदिवसीय प्रतिबंध नाइंसाफी है, यह सजा बहुत कम है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए था। मेरा तो यह भी विश्वास है की अगर एनडीटीवी इंडिया न्यायालय में जाए तो उसे वहां से भी फटकार ही मिलेगी। यूपीए शासनकाल में जी पर प्रतिबंध की बात चली थी, तब एनडीटीवी और बाकि तथाकथित बुद्धिजीवियों ने मौन धारण करा था। एडिटर्स गिल्ड भी चुप्पी साधे हुआ था। पर आज गलत को गलत कहने पर कुछ लोग आपातकाल कह रहे है। क्या देश की सुरक्षा का कोई भी महत्त्व नहीं?

इसे भी पढ़िए :  बैन पर NDTV का बयान, कहा- सभी की कवरेज एक जैसी थी

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में दो मत नहीं हो सकते। सरकार द्वारा NDTV इंडिया पर एकदिवसीय प्रतिबंध को मैं बिल्कुल सही मानता हूं।

अगले पेज पर पढ़ें एनडीटीवी पर क्या है आरोप

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  दुश्मन को तबाह कर देगें भारतीय वायु सेना के ये लड़ाकू विमान