इस वर्ष के अंत तक राहुल संभाल सकते हैं कांग्रेस की कमान

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। इस साल के अंत तक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी जाएगी। इसका फैसला हो चुका है और केवल औपचारिकता बाकी है। सोमवार(7 नवंबर) को पहली बार राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता की, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तबियत खराब होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाईं।

इसे भी पढ़िए :  ऐलान से पहले ही गठबंधन में गांठ, अखिलेश यादव की लिस्ट से कांग्रेस नाराज!

मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति का मानना है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालना चाहिए। साथ ही कांग्रेस को मोदी सरकार की तानाशाही शासन के खिलाफ सभी राजनीतिक ताकतों को एकजुट करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में नकाम हुए केजरीवाल, दिल्ली में सबसे ज्यादा घूसखोरी

एंटनी ने कहा कि ‘ऐसा पहली बार है जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित सीडबल्यूसी ने राहुल गांधी को पदोन्नति करने की तीव्र इच्छा जाहिर की है। हम लोग इस सामूहिक इच्छा के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे। इस बारे में पार्टी अध्यक्ष को अंतिम फैसला करना है।’

इसे भी पढ़िए :  सावधान: बाज़ार में आ गए हैं नकली नोट हैं, परखने के लिए ये ये 21 तरीके अपनाएं

इस मुद्दे पर पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि खुद राहुल गांधी भी हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर राहुल कब कमान संभालेंगे, इस पर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक या फिर अधिवेशन बुलाकर राहुल को अध्यक्ष बनाया जाएगा।