AJL जमीन आवंटन मामले में सोनिया और राहुल से होगी पूछताछ?

0
AJL
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हरियाणा के पंचकूला में असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को जमीन आवंटन मामले में सीबीआई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के बाद मामले की आंच अब गांधी परिवार तक भी पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि सीबीआई इस सिलसिले में कंपनी के पदाधिकारियों से पूछताछ कर सकती है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता शामिल हैं। AJL ही वह कंपनी है जो नैशनल्ड हेरल्ड अखबार चलाती थी और इस जुड़ा एक केस सोनिया और राहुल के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कहां छिपे हैं बीजेपी से निलंबित नेता दयाशंकर सिंह?

सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद हुड्डा ने आरोप लगाया कि उन्हें इस केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। मेरे मुख्यमंत्री रहने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इस मामले में भी सभी नियमों का पालन किया गया था।’

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: राहुल ने शहीदों के लिए रखे मौन, BJP सासंद ने की पाकिस्तान पर हमले की वकालत

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उसने अभी राज्य सरकार की ही एफआईआर को फिर से दर्ज किया है। यह FIR हरियाणा स्टेट विजिलंस ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई थी जिसमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। सीबीआई ने अपनी FIR में कहा है कि साल 1982 में AJL को पंचकूला में जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन साल 1992 तक उस पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने इस भूखंड को फिर से अपने कब्जे में ले लिया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज लखनऊ दौरे पर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse