उफ! दीपिका ने ये क्या पहन लिया, अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर खूब बना मजाक, देखें तस्वीरें

0
दीपिका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलिवुड की सबसे हॉट, बोल्ड, काबिल, ब्यूटिफुल, बिंदास, दमदार और महंगी हिरोइन की सूची में टॉप पर रहने वाली दीपिका पादुकोण की इंटरनेशनल मीडिया में खूब खिल्लियां उड़ाई जा रही हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी वो अजीबो-गरीब ड्रेस है जिसे पहनकर दीपिका एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स (ईएमए) समारोह में पहुंची थीं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में छाने के बाद अब दीपिका पादुकोण भी दुनियाभर में अपना जलवा बिखेर रही हैं। फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिर्टन ऑफ जैन्डर केज’ से हॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी दीपिका ‘एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड’ को प्रेजेंट करती नजर आईं। इस अवार्ड समारोह में शिरकत करने वाली दीपिका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

इसे भी पढ़िए :  Cannes 2017 में छाया दीपिका पादुकोण का जलवा, देखें तस्वीरें

ये एतिहासिक दिन दीपिका के लिए सम्मान और यादगार दिनों में से एक था। लेकिन दीपिका के डिजायनर ने उन्हें मजाक का मुद्दा बना डाला। इसी समारोह के दौरान पहनी गई उनकी ड्रेस के लिए आलोचना भी हो रही है। दीपिका ने इस समारोह में हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर में कहा गया है, ‘दीपिका अवार्ड समारोह में रेड कार्पेट पर जो पोशाक पहनकर आईं, वह किसी विशाल परदे के जोड़े जैसा लग रहा था’

इसे भी पढ़िए :  दिलीप कुमार ने अपनी मौत की खबरों का खंडन करते हुए Tweet की नई तस्वीरें

दूसरी वेबसाइट ने दीपिका के लुक पर लिखा, ‘इंडियन एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनकी गहरे झील सी हरी ब्रालेट और स्कर्ट का तालमेल उनके फिगर पर जंच नहीं रहा है और उनकी खूबसूरती को निखारने में बिल्कुल सफल नहीं रहा’ दीपिका ने भी इस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए शेयर भी की हैं। शायद दीपिका को उस वक्त नहीं पता होगा कि जिस ड्रेस को उन्होंने इतनी शिद्दत से पहना, उस ड्रेस पर उनकी खिल्लियां उड़ेंगी।

इसे भी पढ़िए :  सनी लिओनी बनीं NFW में रैम्प पर चलने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस

दीपिका 6 नवंबर को एमटीवी के अवॉर्ड शो एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स को प्रेजेन्ट करती नजर आईं। ‘एमटीवी यूरोप 2016 म्यूजिक अवॉर्ड’ को होस्ट करने की जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।

अगले स्लाइड में देखिए दीपिका की अजब-गजब ड्रेस की तस्वीरें, जिसकी वजह से उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse