मोदी के फैसले और डॉनल्ड ट्रंप की बढ़त से एशियाई बाजारों में गिरावट

0
पैसा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मोदी के एक कदम से पुरे देश में हड़कंप मच गई है जिसके चलते हर कोई गहरी चिंता में है कि इसका असर क्या होगा। दूसरी ओर अमेरिकी चुनावों के शुरुआती नतीजों में डॉनल्ड ट्रंप को मिलती बढ़त भी चर्चा का विषय बना हुआ है,जिसकी वजह से एशियाई मार्केट्स में गिरावट जारी है। जापान का Nikkei 2.4 प्रतिशत यानी 225 अंकों तक गिरा। साथ ही जापानी येन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। वहीं दक्षिण कोरिया के बाजार भी 1.4 प्रतिशत तक गिर गया। ऑइल के दाम भी 2 प्रतिशत तक गिर गए हैं जिसके और नीचे जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  जिससे शादी की थी वो रिश्ते में निकला दादा, पढ़िए फिर क्या हुआ

भारत के बाजार पर भी इस का असर पड़ना तय है। भारत सरकार ने बुधवार रात से ही 500 और 1000 रुपए के नोट्स को डीमोनेटाइज कर दिया है। सुबह बाजार जब खुलेगा तो शुरुआती झटके तय माने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  इन भाइयों ने मंदी में भी कमा लिए अरबों रुपये, जानिए कैसे

मंगलवार को कारोबार बंद होने के समय दलाल स्ट्रीट पर मूड सतर्कता और कुछ उत्साह से भरा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में हिलरी क्लिंटन की जीत होगी। मंगलवार को बाद में आई रैली में शेयरों और रुपये में मजबूती आई क्योंकि ट्रेडर्स ने इस उम्मीद पर बेयरिश दांव काटे कि डॉनल्ड ट्रंप को हिलरी हरा देंगी। फंड मैनेजरों ने कहा कि अमेरिका में पहली बार किसी महिला के राष्ट्रपति बनने से स्टॉक मार्केट में रैली आएगी।

इसे भी पढ़िए :  जियो विवाद: एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपये जुर्माने की सिफारिश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse