मोदी के फैसले और डॉनल्ड ट्रंप की बढ़त से एशियाई बाजारों में गिरावट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पैसा

कोटक एसेट मैनेजमेंट के एमडी नीलेश शाह ने कहा, ‘मार्केट हिलेरी की जीत पर दांव लगा रहा है। उनकी जीत का मतलब यह होगा कि अमेरिकी नीतियों में बड़ा बदलाव नहीं होगा। यह मार्केट के लिए राहत की बात होगी।

ट्रंप की जीत होने से हालांकि इतना ही बड़ा विपरीत असर हो सकता है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स ने कहा कि कोई भी गिरावट इतनी बड़ी नहीं होगी। मंगलवार को सेंसेक्स 0.48% चढ़कर 27,591.41 पॉइंट्स पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.55% चढ़कर 8,543.55 पर रहा। पिछले दो दिनों में दोनों सूचकांकों में लगभग 1.2% बढ़त आई है। ऐसा अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की ओर से हिलरी को क्लीन चिट मिलने के बाद हुआ है। फिर भी हिलरी की जीत को लेकर हर तरफ उत्साह नहीं है। फार्मा स्टॉक्स में गिरावट आई है क्योंकि हिलरी ने अमेरिका में दवाओं के दाम बढ़ने का विरोध किया है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.4% गिरकर 10,665.8 प्वाइंट्स पर रहा। हिलेरी की संभावित जीत को लेकर बने उत्साह के साथ मार्केट में बेचैनी भी बढ़ी है। वोलैटिलिटी इंडेक्स 1.6% बढ़कर 16.77 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को किया अलग, कई देशों समेत बराक ओबामा ने भी की फैसले की निंदा

बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट रही और डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ क्योंकि हिलेरी की जीत की उम्मीद में डीलर्स ने अपनी पोजिशंस बदलीं। फर्स्टरैंड बैंक के ट्रेजरर हरिहर कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘ट्रेड के आखिरी घंटे में तो दांव हिलेरी की जीत पर लग रहा था, जिसे अमेरिकी इकनॉमी और ग्लोबल ग्रोथ के लिए अच्छा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप नए नोट के लिए परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse