खुशखबरी: इस दिन से एटीएम में 500 और 2000 के नए नोट मिलेंगे

0
ICAI
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बेहतर सुरक्षा फीचर्स वाले नए 500 और 2,000 के करेंसी नोट बैंकों के एटीएम में शुक्रवार से उपलब्ध होंगे। वित्त सचिव अशोक लवासा ने यह जानकारी दी। बैंकों के एटीएम शुक्रवार से फिर परिचालन करेंगे और उसी दिन नए नोट उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद से देश भर में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का ब्लैकमनी पकड़ा गया

काले धन तथा जाली मुद्रा पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा पुराने 500 और 1,000 के नोट बंद करने के फैसले पर लवासा ने कहा, लोगों को कुछ परेशानी झेलनी होगी, लेकिन उनकी सुविधा के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  इनकम टैक्स छापे के तहत अगर मिला काला धन, तो देना होगा 137 प्रतिशत टैक्स और जुर्माना, जानें डिटेल

एटीएम से पैसा निकालने, बैंकों से पुराने नोटों को बदलने तथा खाते से पैसा निकालने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि लोग इस कदम का उद्देश्य समझ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वे उनके समक्ष आने वाली मुश्किलों तथा असुविधाओं से निपटने में सहयोग करेंगे। अंतत: चीजें सामान्य हो जाएंगी। लवासा ने कहा कि लोगों को लेन-देन के लिए धन की जरूरत होगी, ऐसे में बदलाव के रूप में नई करेंसी पेश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  बाबरी विध्वंस केस: सुप्रीम कोर्ट में CBI रखेगी पक्ष, आडवाणी, जोशी और उमा भारती पर फैसला आज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse