India vs England, राजकोट टेस्ट में दूसरे दिन के अंत तक भारत ने बनाए 63 रन

0
63
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे राजकोट टेस्ट का दूसरे दिन ने ठोस शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 25 और गौतम गंभीर 28 रन बनाकर वापिस लौटे। आखिरी सत्र में भारत ने धीमा मगर सधा हुआ खेल दिखाया और 23 ओवर में 63 रन जोड़े।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफीः पाकिस्तान के 'चाचा शिकागो' ने कहा, भारत के सामने नहीं टिकेगा पाक

इससे पहले इंग्लैड की पारी 160वें ओवर में बाद 537 रन पर सिमटी। दिन की शुरुआत में मोइन अली (117) ने अपना शतक पूरा कर पवेलियन लौटे किया। इसके बाद स्टोक्स ने एक छोर संभाले रखा मगर जॉनी बेयरस्टो (46), क्रिस वोक्स (4) और आदिल राशिद (5) पवेलियन लौट गए। बेन स्टोक्स ने भी शानदारी 128 रनों की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया। दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों मे जमकर चौके-छक्के बरसाए और भारतीय गेंदबाजों के हौंसले पस्त कर दिए।

इसे भी पढ़िए :  IPL 2017: 20 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

भारत की रही ठोस शुरूआत बनाए 63 रन
new2
भारतीय फील्डरों ने भी जमकर कैच टपकाए। पहले सत्र के 30 ओवर में 139 रन बने और 2 विकेट गिरे। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 87 रन बनाए, जबकि 4 विकेट गंवाए। इस मैच में भारत की वापसी बेहद मुश्किल नजर आ रही है। इंग्लैंड के बॉलर्स ने भारतीय सलामी जोड़ी को खासा तंग किया, मगर गंभीर-विजय की जोड़ी ने संयम बनाए रखा और रन बनाने के लिए खराब गेंद का इंतजार किया।

इसे भी पढ़िए :  फ्रेंडशिप डे : सचिन अपने दोस्त अतुल की टिफिन खा जाते थे

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse