बैंक लॉकरों को डिजिटाइज करने की खबर गलत: जेटली

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सरकार बैंक पर्सनल लॉकरों का डिजिटाइज करने पर विचार कर रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोट पर पाबंदी के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हैं कि सरकार बैक लॉकरों को डिजिटाइज कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  GST में सजा के प्रावधान होंगे नरम, 2 करोड़ रुपये तक की टैक्स चोरी पर मिलेगी तत्काल जमानत

जेटली ने कहा कि यह बातें तथ्यहीन और पूरी तरह से गलत हैं। इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य ठहराए जाने के ऐलान के बाद से ही इस तरह की अफवाहें चल रही थीं।

इसे भी पढ़िए :  RSS कार्यकर्ता की हत्या: केरल में पीड़ित परिवार से मिले जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश के बड़े हिस्से में गुरुवार(10 नवंबर) मध्यरात्रि से एटीएम का संचालन शुरू हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य ठहराने के ऐलान के तत्काल बाद एटीएम भी बंद कर दिए गए थे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना को मिलेंगे 6 अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर

हालांकि, एटीएम की व्यवस्था सामान्य होने में अभी दो सप्ताह तक का वक्त लग सकता है। आपको बता दें कि गुरुवार को देश भर में बैंकों में नोटों को बदलवाने और रकम जमा कराने को लेकर लंबी लाइनें लगी रहीं।