तिब्बत को जोड़ने के लिए चीन ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। चीन से तिब्बत को जोड़ने वाली दुनिया की सबसे ऊंची बनी सुरंग का काम गुरुवार(10 नवंबर) को पूरा हो गया। इसकी लागत 17 करोड़ डॉलर (1131 करोड़ रुपये) आई है। इसका निर्माण सिचुआन-तिब्बत हाईवे पर किया गया है। यह सुरंग समुद्र से 6,168 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चीन के रेलवे विभाग ने 2012 में इस सुरंग को बनाने का काम शुरू किया था।

इसे भी पढ़िए :  थिंकटैंक की सलाह: नए अमेरिकी राष्ट्रपति को 100 दिन में करनी होगी पीएम मोदी से दोस्ती, आखिर क्यों?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिचुआन प्रांत में सात किमी लंबी यह सुरंग चोला माउंटेन के शिखर को काटकर बनाई गई है। सुरंग से गुजरने के लिए दो-दो लेन की सड़कें बनाई गई हैं। अभी सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग का सफर बेहद मुश्किल भरा है।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव: इस युवा कैंडिडेट से ज्यादा सुर्खियों में हैं इसकी दिलचस्प प्रेम कहानी के चर्चे...

20,236 फीट ऊंचाई पर बने इस रास्ते पर हिमस्खलन, पत्थर गिरने, भीषण ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं आम हैं। जिस कारण 40 किलोमीटर के सफर में दो घंटे से अधिक समय लगता है। इस परियोजना के चीफ इंजीनियर ने कहा कि इस टनल का निर्माण काफी मुश्किल भरा था।

इसे भी पढ़िए :  118 लोगों के साथ लीबियाई प्लेन हाईजैक, 25 यात्रियों को छोड़ा