अफगानिस्तान: तालिबान ने जर्मन वाणिज्य दूतावास पर किया हमला, 2 की मौत, कई घायल

0
मौत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में जर्मन वाणिज्य दूतावास पर तालिबान ने हमला किया है, जिसमें कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घायल हैं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा....

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चरमपंथियों ने विस्फोटकों से भरी कार को जर्मन दूतावास की इमारत में टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में हिंसा को लेकर भारत ने पाक पर साधा निशाना

आपको बता दें कि मजार-ए-शरीफ अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इसके बाहर नैटो का एक कैंप हैं, जिसकी कमान जर्मनी के हाथों में है।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान पर मेहरबान हुआ भारत, 1 अरब डॉलर की मदद का किया ऐलान