नोटबंदी: न हों परेशान, बिल्कुल सुरक्षित है आपके खून-पसीने की कमाई

0
खून-पसीने
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अगर आपके पास पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट हैं तो परेशान ना हों, आपके खून-पसीने की कमाई बिल्कुल सुरक्षित है। ये भरोसा दिलाया है सरकार ने। सरकार ने देश की जनता को भरोसा दिलाया है कि उनकी कमाई पर कोई आंच नहीं आएगा। हां पुराने नोट बदलने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  खुशखबरी: इस बैंक में पुराने नोट बदलवाने के लिए नहीं होगी ID प्रूफ की जरूरत

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि खातों में जमा होने वाली 2.5 लाख रुपये तक की रकम के बारे में इनकम टैक्स विभाग कोई पूछताछ नहीं करेगा। मंत्रालय ने लोगों से अनजान व्यक्तियों के अकाउंट में पैसा जमा करने पर चेताया भी है।

इसे भी पढ़िए :  ममता ने कहा 'मैं मरूं या जीऊं पीएम मोदी को भारतीय राजनीति से हटा दूंगी'

वित्त मंत्रालय ने अखबारों में जारी विज्ञापन में कहा है कि छोटे व्यापारी, हाउस वाइव्ज, कारीगर कोई भी बिना किसी दिक्कत के पैसे अपने अकाउंट में जमा करा सकते हैं। मंत्रालय के अनुसार, ‘2.5 लाख रुपये तक की रकम की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को नहीं दी जाएगी। जांच में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। किसी भी ईमानदार नागरिक को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसानों की आय टैक्स फ्री है और वो भी आसानी से अपने पैसे बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  महंगाई से राहत, पेट्रोल एक रूपये प्रतिलीटर तो डीजल दो रूपये प्रति लीटर सस्ता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse