भारत-जापान के बीच परमाणु समझौते पर मुहर, NSG पर भी मिला साथ

0
जापान दौरे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जापान दौरे से भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के शिंजो अबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़िए :  रूस का हैरान करने वाला फैसला, अमेरिका के विरोध में नहीं निकालेगा अमेरिकी राजनयिकों को

इस मौके पर मोदी ने कहा कि भारत और जापान की रणनीतिक साझेदारी से समाज में शांति और समाज में बैलेंस आएगा। भारत और जापान एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है।

जापान ने भारत की NSG में पूर्ण सदस्यता के लिए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साझा प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया।

इसे भी पढ़िए :  नए साल से पहले पीएम मोदी कर सकते हैं राष्ट्र को संबोधित, नोटबंदी के बाद कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि भारत और जापान एक नैचुरल पार्टनर है और यह समझौता क्लाइमेट चेंज के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। जापान भारत के इंफ्रास्टक्चर और टेक्नालॉजी में महत्वपूर्ण साझेदार है।

इसे भी पढ़िए :  गृहमंत्री ने तोड़वाए महेश गिरि का अनशन, गिरि ने केजरीवाल को दी बहस की चुनौती

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक व्यापार सभा को संबोधित करते हुए ‘मेक इन इंडिया, मेड बाय जापान’ का नारा दिया था।