14 नवंबर तक धड़ले से इन जगहों पर करें हजार और 500 के पुराने नोटों का इस्तेमाल

0
मेट्रो काउंटर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देशभर में बैंकों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर के अस्पताल, पेट्रोल पंप, रेलवे, मेट्रो काउंटर पर 500 और 1000 रुपये के नोट के भुगतान का समय और 72 घंटे बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 11 नवंबर को रात 12 बजे तक इन जगहों पर 500 और 1000 के नोट स्वीकार किए जाएंगे, जिसका आज अल्टीमेटम खत्म हो रहा था। लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए इन जगहों पर 14 नवंबर रात 12 बजे तक स्वीकार करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: न हों परेशान, बिल्कुल सुरक्षित है आपके खून-पसीने की कमाई

बैंकों के साथ ही एटीएम के बाहर भी लोग पैसे निकालने, पुराने नोट जमा करने और नए लेने के लिए बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। कहीं एटीएम मशीन काम नहीं कर रही है, तो कहीं कैश ही खत्म होने की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि बैंकों की ओर से पहले ही कहा गया था कि इतने कम समय सभी एटीएम मशीनों में जरूरत के मुताबिक नए नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करना मुश्किल है।

इसे भी पढ़िए :  गुडबाय एम्बेसेडर: बिक गई देश की सबसे पुरानी कार बनाने वाली कंपनी, सिर्फ 80 करोड़ में हो गया सौदा

कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा हजार और 500 नोटों को गैर-कानूनी करार देने के बाद जहां एक ओर गुरुवार से देश के बैकों और डाकघरों में नए नोट मिलने शुरू हो गए। वहीं अब शुक्रवार से एटीएम से भी नए नोट निकलने शुरू हो गए। कई बैंकों के एटीएम से रात 12 बजे के बाद से ही नए नोट मिलने लगे। लेकिन कई जगह एटीएम मशीनों के नहीं चलते से लोगों ने अपना गुस्सा निकाला।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए कैसे इस पोस्टमास्टर ने एक करोड रुपये कालेधन को 10 मिनट में कर दिया सफेद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse