आज रात 12 बजे से पुराने नोट पूरी तरह बंद, सिर्फ बैंक में होंगे जमा और कहीं नहीं

0
पुराने नोट

नोटबंदी के बाद सरकारी अस्पतालों, रेलवे-एयर बुकिंग, दूध-बूथ और  पेट्रोल पंप जैसी ज़रूरी सेवाओं पर 500 और 1000 रूपए के पुराने नोट का आज यानि कि गुरुवार को अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे इन जगहों पर पुराने नोट चलने बंद हो जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार ने सरकार अस्पतालों, पेट्रोल पंप, रेलव-एयर बुकिंग और दूध-बूथ पर 24 नवंबर तक ही पुराने नोट चलने की अनुमति दी थी।

इसे भी पढ़िए :  मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI ने शुरू की जांच, ‘टॉक टू AK’ कार्यक्रम में गड़बड़ी का आरोप

पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के सरकार के फैसले के बाद जरूरी सेवाओं में 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाने की छूट दी गई थी। वहीं कल से सभी नेशनल हाईवों पर भी टोल वसूला जाएगा। करीब 17 दिनों से टोल फ्री था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ एकजुट होने से पहले ही बिखर गया विपक्ष, कैसे होगी मोदी के खिलाफ मोर्चाबंदी?

नोटबंदी के फैसले से किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से कई नियमों में बदलाव किए जा चुके हैं। किसानों को राहत देते हुए जिला सहकारी बैंकों के लिए 21 हज़ार करोड़ कैश दिए जाने का एलान किया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का 'आईडिया' देने वाले बोकिल ने पीएम मोदी पर लगाए चौंकाने वाले आरोप!

किसानों को राहत पहुंचाते हुए सरकार ने पुराने नोटों से ही सहकारी एजेंसियों से खाद और बीज खरीदने की दे दी है। वहीं अब किसान एक हफ्ते में बैंक से 25 हजार रूपए भी निकाल पाएंगे। इसी तरह मंडी कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी गई है। वो भी हफ्ते में 50 हजार रुपए की निकासी कर पाएंगे।