अफगानिस्तान में अमेरिकी बेस पर जोरदार बम धमाका, तीन की मौत, कई घायल

0
धमाका

अफगानिस्तान के बगराम में यूएस के सबसे बड़े मिलिट्री बेस पर धमाका हुआ है। और अफगान अफसरों के हवाले से बताया गया है कि इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। नाटो से हमले की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी सूचना मिलते ही मेडिकल टीमों और फोर्स प्रोटेक्शन को मौके पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  गोवा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे पर विमान फिसलकर 360 डिग्री घूमा, अटकी यात्रियों की सांसें

आपको बता दें कि इस बेस के करीब दिसंबर में भी सुसाइड अटैक हुआ था, जिसमें अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत हो गई थी। ये हमला सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। चश्मदीदों का कहना है कि ये हमला रॉकेट से किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में मुहर्रम के चलते 52 शहरों में दो दिन तक मोबाइल सेवा बाधित

गौरतलब है कि बीते दो दिनों में इस तरह का ये दूसरा हमला है। गुरुवार की रात उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में स्थित जर्मन वाणिज्य दूतावास पर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में दो कार बमों का इस्तेमाल किया गया था। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे कुंदुज प्रांत में इस महीने अमेरिका की तरफ से किए गए उस हमले का बदला बताया है, जिसमें करीब 32 नागरिकों की मौत हो गई थी। फिलहाल किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पर हमले की तैयारी में अल-कायदा