राजकोट टेस्ट: 488 पर रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी,इंगलैंड की 49 रनों की बढ़त

0
488
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन भारतीय टीम की पारी 488 रनों पर सिमट गई। जिसके साथ ही इंगलैंड टीम को 49 रनों की बढ़त मिल गई हैं।

आज के दिन 4 विकेट पर 319 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट और रहाणे ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 30 रन जोड़े लेकिन अंसारी की एक अंदर आती गेंद पर रहाणे गच्चा खा गए और इसके साथ ही  भारत को दिन का पहला और पहली पारी में 5वां झटका लगा। इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे कप्तान विराट कोहली राशिद की गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। विराट केवल 40 रन बना सके। अश्विन और साहा ने टीम इंडिया को शुरुआती इटकों से उबारने की कोशिश की। दोनों के बीच 103 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी पूरी की लेकिन जब यह साझेदारी 64 रन पर थी तब साहा मोइन अली की एक घूमती गेंद को नहीं समझ सके और गेंद को कट करने की कोशिश में विकेट कीपर के हाथों में कैच दे बैठे। साहा ने 35 रन बनाए। साहा के बाद रविंद्र जडे़जा बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाए। 12 रन बनाने के बाद  राशिद की गेंद पर हमीद को कैच दे बैठे। भारतीय टीम 488 रनों पर आलआउट हो गई।

इसे भी पढ़िए :  स्क्वाश खिलाड़ी घोषाल और दीपिका ने राष्ट्रीय खिताब जीते

जड़ेजा के बाद उमेश यादव मैदान में उतर लेकिन वह केवल 5 बना सके। यादव राशिद का चौथा शिकार बने। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर अश्विन के अर्धशतक की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 488 रन हो गया है। भारत अभी भी इंग्लैंड से 49 रन पीछे है। फिलहाल अश्विन 70 रन बनाकर मैदान पर है। वहीं मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए। इंग्लैंड की ओर से राशिद ने 4 अंसारी ने 2 और स्ट्रोक- ब्रॉड और मोइन अली  ने 1-1 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में विराट पहली बार हिट विकेट आउट  हुए हैं। इससे पहले वह साल 2011 में वनडे क्रिकेट में हिट विकेट हो चुके हैं। विराट टेस्ट क्रिकेट में हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। शुक्रवार को  तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 319 रन बना लिए थे। टीम इंडिया इंग्लैंड से 537 रनों के स्कोर से  218 रन पीछे थी। अंत में सिर्फ 488 रन बना पाई।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में लगातार चौथे दिन पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 महिला की मौत 5 घायल

अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse