जब दोगुने वजन के पहलवान को हरभजन सिंह ने एक घूसे में किया चित, देखें वीडियो

0
हरभजन सिंह

क्रिकेट के मैदान में फिरकी से बल्लेबाजों के छक्के छु़ड़ाने वाले हरभजन सिंह इस बार पहलवानी के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरभजन रिंग में उतरे हुए हैं और अपने से दोगुने भारी-भरकम पहलवान को चित करते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो पंजाब के जालंधर के गांव कंगनीवाल स्थित सीडब्ल्यूई अकादमी का है। बताया जा रहा है कि हरभजन इस अकादमी में WWE विजेता दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ के साथ कुश्ती देखने गए थे। तभी वहां मौजूद पहलवानों के आग्रह पर हरभजन सिंह रिंग में उतर गए।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार ने बनाया 2024 ओलंपिक में 50 पदक लाने का लक्ष्य

दिलचस्प यह है कि हरभजन को रिंग में देख द ग्रेट खली को थोड़ी मस्ती सूझी और उन्होंने एक मजबूत पहलवान को रिंग में भेज दिया। रिंग में आते ही पहलवान हरभजन को डराने के लिए कई बातें बोलता हुआ दिख रहा है। वह हरभजन सिंह कहता है कि बाहर जाओ और हार मान लो।

इसे भी पढ़िए :  सुनील गावस्कर ने कोहली के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिस पर यकीन करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

हमेशा मस्तमौला रहने वाले हरभजन रिंग में चुपचाप उसकी बातें सुनते दिख रहे हैं। तभी वह पहलवान माइक रखकर हरभजन को चित करने के इरादे से उनकी ओर लपकता है। हरभजन एक मंजे हुए पहलवान की तरह उसके आक्रमण से बचने के लिए नीचे झुक जाते हैं। इसके बाद फुर्ति के साथ उठते हैं और पहलवान के बाजु पर वार करते हैं। वह पहलवान संतुलन खो देता है और रिंग के बाहर जाकर गिर जाता है।

इसके बाद वहां मौजूद दर्शक भज्जी-भज्जी के नारे लगाने लगते हैं। काफी देर तक तालियों और सीटी गूंजती रहती है। दर्शकों ने हरभजन को द ग्रेट खली से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  जेट एयरवेज के पायलट ने हरभजन सिंह पर ठोका मानहानि का मुकदमा

मालूम हो पिछले साल मार्च के बाद से हरभजन सिंह टीम इंडिया की टी20 टीम में नहीं लौटे हैं। हालांकि साल 2015 में उन्होंने आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। टीम से बाहर होने के बाद से हरभजन लगातार कमेंट्री, टीवी रियलिटी शो वगैरह में देखे जाते रहे हैं।