ब्लैक मनी को बाहर करने के लिए अभी और उठाए जाएंगे कदम, पीएम ने दिए संकेत

0
सर्जिकल स्ट्राइक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कालेधन के खिलाफ अभी आगे भी सर्जिकल स्ट्राइक होंगे। पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के बाद कालेधन के खिलाफ और ज्‍यादा कदम उठाए जाने के संकेत दिए हैं। मोदी ने शनिवार को कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 30 दिसंबर के बाद और कदम नहीं उठाए जाएंगे। बता दें कि सरकार ने लोगों को पुराने नोट जमा कराने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्‍त दिया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी और शी चीन-भारत संबंधों को सही दिशा में ले जाने पर सहमत

जापान यात्रा पर पहुंचे मोदी ने कहा कि जिन लोगों के पास बेहिसाब धन है, उन्‍हें बख्शा नहीं जाएगा और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि 30 दिसंबर के बाद और कदम नहीं उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने ईमानदार लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। मोदी ने कहा, ‘मैं एक बार फिर यह घोषणा करना चाहूंगा कि इस योजना के बंद होने के बाद इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कालाधन रखने वालों को ठिकाने लगाने के लिए (दंड देने के लिए) कोई नया कदम नहीं उठाया जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  LIVE: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse