बड़ी राहत: अब ATM से निकालें 2500, बैंक से बदल सकेंगे 4500 रु.

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद एटीएम मशीनों और बैंकों के बाहर खड़े होने वाले लोगों को रही मुश्किलों को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय ने रविवार(13 नवंबर) को कई बड़े कदम उठाए हैं।

सरकार ने अब एटीएम से कैश निकालने की सीमा बढ़ा दी है। अब एक दिन में 2000 रुपये की जगह 2500 रुपये निकाल सकते हैं, जबकि बैंक के काउंटर से भी अब 4000 की जगह 4500 रुपये बदलवा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के हालात को सुधारने में केंद्र ने नियंत्रण और संतुलन को नहीं अपनाया: कांग्रेस

इसके अलावा अब बैंक से एक हफ्ते में 24 हजार रुपये तक निकाले जा सकेंगे, पहले ये सीमा 20 हजार रुपये थी। एक दिन में सिर्फ 10 हजार रुपये निकालने की बंदिश खत्म कर दी गई है। यानी अगर जरूरत है तो आप एक दिन में 24 हजार रुपये भी निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन जैसे होंगे भारतीय रेल के डिब्बे, अब ऐसे दिखेंगी नई बोगियां

स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए सरकार ने सभी बैंकों को सलाह दी गई है कि वो जहां तक संभव हो अस्पतालों के बाहर मोबाइल बैंकिंग वैन की सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि मरीजों की इलाज के लिए किसी भी तरह के लेन-देन में असुविधा न हो।

इसे भी पढ़िए :  सियासत में उतरी संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी, बीजेपी में हुए शामिल

वित्त मंत्रालय के विश्लेषण के मुताबिक पिछले 4 दिनों में बैंकों में 3 लाख करोड़ के पुराने 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट जमा हुए हैं। वहीं पिछले 4 दिनों में लोगों ने एटीएम और बैकों से करीब 50 लाख करोड़ रुपए की नकदी निकाली है।