दर्शक ने हाशिम अमला को कहा आतंकवादी, मैदान से किया गया बाहर

0
साउथ अफ्रीका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हुई एक घटना ने खेल को शर्मसार करने का काम किया। दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक दर्शक ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी हाशिम अमला को आतंकवादी तक कह दिया।

इसे भी पढ़िए :  फाइनल से पहले विराट ने की पाकिस्तान की तारीफ़, पढ़िए क्या कहा

इस युवक के हाथ में एक बैनर था जिस पर अमला के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हुईं थीं। पुलिस ने फौरन सीसीटीवी की मदद से उस युवक की पहचान कर उसे मैदान से बाहर कर दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी फौरन ऐक्शन लेते हुए उस व्यक्ति पर तीन साल का बैन लगा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  धोनी पर तंज कसने वाले पुणे टीम के मालिक को साक्षी ने दिया सॉलिड जवाब

विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम ऐसे व्यवहार पर फौरन ऐक्शन लेते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने युवक पर तीन साल का बैन लगा दिया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले किसी भी क्रिकेट मैच को स्टेडियम में नहीं देख पाएगा। अगर वह ऐसा करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: हार का सिलसिला जारी, बॉक्सिंग में विकास कृष्ण भी हारे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse