विवेक ओबरॉय ने कहा, ‘पीएम मोदी ने दांव पर लगाया अपना करियर, देश बन गया है इंस्टेंट नूडल्स’

0
विवेक ओबेरॉय

ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर दांव पर लगाया है। वो देश में कुछ अलग करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि हमारा देश एक इंस्टेंट नूडल्स बन गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने दिया पाक को सबसे बड़ा झटका, पाकिस्तान में नहीं होगा सार्क सम्मेलन

हमें सभी चीजें एक ही समय चाहिए होती हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने एक बड़ा रिस्क लिया है। उन्होंने देश के लिए कुछ अलग करने के लिए अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा, करियर को दांव पर लगा दिया है।

ऐसा मैं महसूस करता हूं। यह जवाब विवेक ने मोदी के नोटबंदी के फैसले पर टिप्पणी करते हुए दिया। वो मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन का घोषणा करने वाले कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम की माफी पर आमिर बोले- 'मैं समझ सकता हूं क्यों दिया ऐसा बयान'

जनसत्ता की खबर के अनुसार, 40 साल के एक्टर ने कहा कि आम आदमी को इसका फायदा मिलेगा। उसका पैसा अब बैंक में जमा होगा। लोगों को अब आसानी से लोन मिल जाएगा और ब्याज की दरों में कमी आएगी। इसकी वजह से बहुत से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  बाबा राम रहीम से परेशान हैं उनके पड़ोसी, वजह हैरान करने वाला है!